देश की खबरें | भारत जी20 त्रोइका में शामिल हुआ, इंडोनेशिया, इटली के साथ करीब से काम करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत बुधवार को जी20 त्रोइका में शामिल हुआ जिसमें समूह का मौजूदा अध्यक्ष देश इंडोनेशिया और पूर्व अध्यक्ष देश इटली भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत बुधवार को जी20 त्रोइका में शामिल हुआ जिसमें समूह का मौजूदा अध्यक्ष देश इंडोनेशिया और पूर्व अध्यक्ष देश इटली भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उक्त जानकारी दी।

जी20 त्रोइका में इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो दिखाता है कि वैश्विक समृद्धि एक-दूसरे पर आधारित है और आर्थिक अवसर और चुनौतियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

बयान के अनुसार, जी20 देश बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ आए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 का संस्थापक सदस्य होने के नाते भारत ने इस मंच का उपयोग महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने और दुनिया के सबसे वंचित तबके पर प्रभाव डालने वाले मामलों को उठाने में किया है।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया ने बुधवार को ही इटली से जी20 की अध्यक्षता प्राप्त की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि त्रोइका सदस्य होने के नाते भारत जी20 के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया और इटली के साथ मिलकर काम करेगा।

भारत एक दिसंबर, 2022 से जी20 के अध्यक्ष का पद संभालेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now