विदेश की खबरें | भारत ने श्रीलंका के लिए विकास सहायता राशि बढ़ाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर की बहुप्रतीक्षित कोलंबो यात्रा के दौरान शुक्रवार को दोनों देशों के बीच हुए नए द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत ने उच्च प्रभाव वाले समुदाय विकास परियोजना की राशि दोगुनी करने पर सहमति जताई।
कोलंबो, 20 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर की बहुप्रतीक्षित कोलंबो यात्रा के दौरान शुक्रवार को दोनों देशों के बीच हुए नए द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत ने उच्च प्रभाव वाले समुदाय विकास परियोजना की राशि दोगुनी करने पर सहमति जताई।
कर्ज में फंसे द्वीपीय देश की दो दिवसीय यात्रा पर आए जयशंकर ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और आर्थिक संकट से कोलंबो को निकालने के लिए कर्ज पुनर्गठन योजना को अंतिम रूप देने के लिए यहां शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘भारत की मदद से श्रीलंका में सामुदायिक विकास परियोजना संबंधी समझौते पर वर्ष 2005 में हस्ताक्षर किए गए थे। इस परियोजना की सीमा 30 करोड़ रुपये थी, जिसे आज के समझौते में दोगुना कर 60 करोड़ रुपये किया जाएगा।’’
जयशंकर ने भारत द्वारा लागू आवासीय परियोजना के तहत गाले, कैंडी और नुवारा इलिया जिले में 300 तैयार घरों को सौंपा।
विक्रमसिंघे के कार्यालय ने कहा कि बातचीत के दौरान ‘‘श्रीलंका के कर्ज पुनगर्ठन कार्यक्रम पर विशेष गौर किया गया और भारत सरकार की ओर से इसपर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।’’
बयान में जयशंकर को उद्धृत किया गया कि भारत श्रीलंका की मौजूदा स्थिति को अच्छी तरह समझता है और भारत सरकार मौजूदा आर्थिक संकट के समाधान के लिए हर संभव मदद करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)