खेल की खबरें | टेबल टेनिस में शीर्ष पांच देशों में शामिल हो सकता है भारत : जी साथियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार खिलाड़ी जी साथियान को लगता है कि भारत में शीर्ष पांच टेबल टेनिस खेलने वाले देशों में शामिल होने की काबिलियत है और अगर अगले साल ओलंपिक में एक पदक आ जाये तो इस खेल में हो रहे तेजी से हो रहे विकास को और बढ़ाया जा सकता है।

पुणे, 13 जुलाई स्टार खिलाड़ी जी साथियान को लगता है कि भारत में शीर्ष पांच टेबल टेनिस खेलने वाले देशों में शामिल होने की काबिलियत है और अगर अगले साल ओलंपिक में एक पदक आ जाये तो इस खेल में हो रहे तेजी से हो रहे विकास को और बढ़ाया जा सकता है।

साथियान ने कहा कि उन्होंने और उनके साथी खिलाड़ियों ने जो सफलता हासिल की है, भारत के युवा खिलाड़ियों में उससे भी बेहतर करने की क्षमता है।

साथियान ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के मौके पर पीटीआई से कहा, ‘‘टीम रैंकिंग में हम इस समय हम शीर्ष 10 में पहुंचने के करीब हैं, लेकिन हम जिस तरह से एक इकाई के तौर पर खेल रहे हैं, हम टेबल टेनिस में शीर्ष पांच देशों में शुमार हो सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसे कई खिलाड़ी दिखाई देते हैं जो शीर्ष 50 में शामिल हो सकते हैं, हमारे पास शीर्ष 50 में पहुंचने वाले काफी भारतीय खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक पदक जीतने के करीब पहुंच सकते हैं। पेरिस ओलंपिक में बतौर टीम क्वालीफाई करके पोडियम के करीब पहुंचने का अच्छा मौका होगा। ’’

साथियान 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने कहा कि अगले साल पेरिस ओलंपिक में मिश्रित युगल जोड़ी में पदक जीतने का अच्छा मौका होगा। वह इसमें मनिका बत्रा के साथ जोड़ी बनायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बतौर टीम काम करते हैं, चाहे वो मनिका के कोच हों या फिर मेरे कोच। हम उन पहलुओं को साझा करते हैं जो हमारे लिये फायदेमंद हो सकते हैं। मैं अन्य जोड़ीदारों के साथ भी काफी अभ्यास करता हूं। मिश्रित युगल में भारत के पास ओलंपिक खेलों में पदक जीतने का अच्छा मौका होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\