देश की खबरें | पंजाब में निर्माण श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, सरकार ने दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्माण श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 715 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्माण श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 715 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने यहां पंजाब भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह फैसला किया।

मान ने कहा कि अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन मौजूदा 9,192 रुपये से बढ़ाकर 9,907 रुपये कर दिया गया है वहीं अर्ध-कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 9,972 रुपये से बढ़ाकर 10,687 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कुशल श्रमिकों का वेतन 10,869 रुपये से बढ़ाकर 11,584 रुपये और अति कुशल श्रमिकों का वेतन 11,901 रुपये से बढ़ाकर 12,616 रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मान ने एक अन्य निर्णय में, बोर्ड के साथ श्रमिकों के पंजीकरण के लिए एक वृहद अभियान शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि अभी बोर्ड में 5.30 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं और इन्हें बढ़ाकर न्यूनतम 15 लाख करने की आवश्यकता है।

मान ने बोर्ड से गांवों, कस्बों, श्रमिक चौकों और निर्माण स्थलों पर दलों को भेजकर अभियान में तेजी लाने को कहा।

मान ने श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों को आसानी से सभी विवरण प्राप्त करने की सुविधा के लिए "पंजाब कीर्ति सहायक" मोबाइल ऐप की भी शुरुआत की।

यह ऐप द्विभाषी है और यह अंग्रेजी और पंजाबी में है। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिक अब कहीं से और किसी भी समय बोर्ड में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट