देश की खबरें | असम में पुलिसकर्मी अभिरक्षा से भागते हुए पुलिसकर्मी का हथियार छीनने पर ड्रग तस्कर पर गोलियां चलीं, घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कोकराझार जिले में गांजा पहुंचाने के आरोपी व्यक्ति के हिरासत से भागते समय एक पुलिसकर्मी का हथियार छिनने की कथित रूप से कोशिश करने पर पुलिस ने उसपर गोली चला दी और वह घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोकराझार (असम), 31 मार्च असम के कोकराझार जिले में गांजा पहुंचाने के आरोपी व्यक्ति के हिरासत से भागते समय एक पुलिसकर्मी का हथियार छिनने की कथित रूप से कोशिश करने पर पुलिस ने उसपर गोली चला दी और वह घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस इस आरोपी द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर बुधवार को बिशमूरी चौकी क्षेत्र में खेपों का पता लगाने के वास्ते तलाशी अभियान चला रही थी। इस आरोपी को दिन में ही पकड़ा गया था।

कोकराझार के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पानेसर ने बताया कि पुलिस दल इस आरोपी को अपने साथ बिशमूरी चौकी क्षेत्र में लेकर गया था और उसने एक कांस्टेबल का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार दल के प्रभारी अधिकारी ने हवा में एक गोली चलायी और आरोपी को रूकने को कहा।

पानेसर ने कहा, ‘‘ जब वह नहीं रूका तब एक और गोली दागी गयी जो उसके पैर में लगी। उसे कोकराझार सिविल अस्पताल ले जाया गया।’’

उससे पहले एक कार से गांजा के 41 पैकेजट बरामद किये गये थे और उस कार को यही आरोपी चला रहा था।

अधिकारी ने बताया कि यह गाड़ी बिहार जा रही थी और ड्राइवर भी बिहार का ही रहने वाला है। इस बीच कुछ बदमाशों ने उस गाड़ी में आग लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\