देश की खबरें | अवैध बालू उत्खनन मामलाः ईओयू ने दो भ्रष्ट लोक सेवकों के ठिकानों पर की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की आर्थिक अपराध इकाईर (ईओयू) ने बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण तथा गैर कानूनी व्यापार को लेकर दो संदिग्ध भ्रष्ट लोक सेवकों के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की ।

पटना, 13 अप्रैल बिहार की आर्थिक अपराध इकाईर (ईओयू) ने बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण तथा गैर कानूनी व्यापार को लेकर दो संदिग्ध भ्रष्ट लोक सेवकों के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की ।

अपर पुलिस महानिदेशक (ईओयू) नय्यर हसनैन खान ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन की कार्यशैली, संदिग्धों- बिचौलियों एवं राज्य तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी-कर्मियों की भूमिका की जांच के दौरान पटना जिले के पालीगंज के तत्कालीन अंचलाधिकारी राकेश कमार एवं भोजपुर जिले के संदेश थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार की इस गैर-कानूनी धंघे में संदिग्ध भूमिका की बात सामने आयी एवं उनके द्वारा आय से अधिक परिसम्पति अर्जित किये जाने कीमें सूचना भी प्राप्त हुई थी।

उन्होंने बताया कि राकेश कुमार जमुई जिला के झाझा अंचल, औरंगाबाद जिला के हसपुरा अंचल, पटना के पालीगंज अंचल एवं जहानाबाद के घोषी अंचल में पदस्थापित रहे थे ।

खान ने बताया कि सेवा में आने से पूर्व राकेश के पास कोई चल एवं अचल सम्पत्ति नहीं थी जबकि इनकी पत्नी के बैंक खाते में 1.40 लाख रूपये की राशि शेष पायी गयी थी ।

उन्होंने बताया कि अपने सेवा काल में राकेश ने अपने पद का भ्रष्ट दुरूपयोग कर ज्ञात ध आय के स्रोत से काफी अधिक धनार्जन किया है ।

खान ने बताया कि राकेश की परिसम्पत्तियों एवं अन्य व्यय के आधार पर इनकी आय से अधिक सम्पत्ति 2213442 रूपये पायी गयी है जो आय के ज्ञात वैध श्रोत से 62.8 प्रतिशत अधिक है ।

उन्होंने बताया कि पंकज 2009 बैच के सीधे नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक हैं ।वह औरंगाबाद एवं भोजपुर जिले में पदस्थापित रहे हैं । अपने सेवा काल में इन्होंने अपने पद का भ्रष्ट दुरूपयोग कर ज्ञात वैध आय के स्रोत से काफी अधिक धनार्जन किया।

खान ने बताया कि पंकज की परिसम्पत्तियों एवं अन्य व्यय के आधार पर इनकी आय से अधिक सम्पत्ति 8149924 रूपये पायी गयी है जो आय के ज्ञात वैध श्रोत से 136.19 प्रतिशत अधिक है ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\