जरुरी जानकारी | आईएलएंडएफएस समूह ने ऋणदाताओं को 5,000 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईएलएंडएफएस समूह ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने समाधान प्रक्रिया के तहत पात्र ऋणदाताओं को 5,000 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतान शुरू किया है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी आईएलएंडएफएस समूह ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने समाधान प्रक्रिया के तहत पात्र ऋणदाताओं को 5,000 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतान शुरू किया है।

कंपनी ने कहा कि इस भुगतान के बाद कुल ऋण अदायगी लगभग 43,000 करोड़ रुपये होगी। यह राशि ऋण समाधान के कुल अनुमानित लक्ष्य 61,000 करोड़ रुपये के 70 प्रतिशत से अधिक है।

बयान में कहा गया, ‘‘आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों ने समूह के मौजूदा समाधान प्रयासों के तहत 5,000 करोड़ रुपये का अंतरिम वितरण शुरू किया है। इनमें से 3,500 करोड़ रुपये अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) इकाइयों को और 1,500 करोड़ रुपये पात्र लेनदारों को नकद दिए जाएंगे।''

यह राशि मुख्य रूप से तीन होल्डिंग कंपनियों - इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस), आईएलएंडएफएस फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएफआईएन) और आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (आईटीएनएल) द्वारा दी जाएगी।

यह राशि कुछ बैंकों और संस्थानों को दी जाएगी, जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, डीबीएस, एलआईसी एमएफ और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने कहा कि 61,000 करोड़ रुपये के कुल ऋण समाधान लक्ष्य को हासिल करने को लेकर कंपनी आश्वस्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\