जरुरी जानकारी | आरकैप के सफल बोलीकर्ता के रूप में आईआईएचएल का नाम एनसीएलटी को भेजा गया

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल ने बुधवार को कहा कि रिजर्व बैंक से नियुक्त प्रशासक ने नीलामी में सफल बोलीकर्ता के तौर पर हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल का नाम एनसीएलटी के समक्ष विचार के लिए सौंप दिया है।

रिलांयस कैपिटल के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने भी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग लिमिटेड (आईआईएचएल) की तरफ से पेश कर्ज समाधान योजना को अपनी स्वीकृति दे दी है।

आईआईएचएल ने 26 अप्रैल को हुई दूसरे दौर की नीलामी में 9,661 करोड़ रुपये की सर्वाधिक नकद बोली लगाई थी।

सफल बोलीकर्ता के रूप में आईआईएचएल का नाम राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के विचार के लिए भेज दिया गया है। कंपनी के नियुक्त प्रशासक ने एनसीएलटी को यह नाम भेजा है।

नवंबर, 2021 में रिलायंस कैपिटल का निदेशक मंडल भंग करने के बाद रिजर्व बैंक ने नागेश्वर राव वाई को ऋणशोधन समाधान प्रक्रिया के संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)