देश की खबरें | सत्ता में आए तो संस्थाओं को आरएसएस से मुक्त करेंगे, स्वतंत्रता बरकरार रखेंगे: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ‘संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)’ से मुक्त कराया जाएगा और उनकी स्वतंत्रता बरकरार रखी जाएगी।

रंगारेड्डी(तेलंगाना), 31 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ‘संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)’ से मुक्त कराया जाएगा और उनकी स्वतंत्रता बरकरार रखी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक होना और तानाशाही नहीं चलाना ‘कांग्रेस का डीएनए’ है, लेकिन दूसरे दलों से कब पूछा जाएगा कि वे अपने यहां चुनाव क्यों नहीं कराते।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संवैधानिक ढांचे को नष्ट किया गया है। संस्थाओं पर सुनियोजित ढंग से हमला किया गया है...मीडिया पर हमला किया गया है। सिर्फ मीडिया ही नहीं, न्यायपालिका, नौकरशाही पर हमला हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस सत्ता में आती है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ये संस्था आरएसएस से मुक्त हों और इनमें स्वतंत्रता बनी रहे... हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि माहौल निष्पक्ष रहे और धन सिर्फ दो-तीन लोगों के हाथ में नहीं रहे।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘सत्ता बड़े पैमाने पर एक स्थान पर केंद्रित हो रही है। केंद्र में मोदी सरकार और तेलंगाना में टीआरएस सरकार सांठगांठ वाली राजनीति कर रहे हैं।’’

उनका यह भी कहना था कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विचार यह है कि ‘नफरत और आक्रोश के खिलाफ लड़ना है जो भाजपा पूरे देश में फैला रही है। यह नफरत और आक्रोश देश को कमजोर कर रहे हैं।’

राहुल गांधी ने ओबीसी जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है। हमारे यहां तानाशाही नहीं चलती। चुनाव हुआ और नया अध्यक्ष चुना गया। यह हमारा डीएनए है कि हम तानाशाही नहीं चलाते। हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष पद के हालिया चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह चुनाव कराया। आरएसएस और भाजपा तथा टीआरएस कब चुनाव कराएंगे? मीडिया कांग्रेस से पूछता है, लेकिन दूसरे दलों से नहीं पूछा जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस