विदेश की खबरें | अगर पुतिन बातचीत नहीं करते हैं तो रूस पर प्रतिबंध संभव : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

यह पूछे जाने पर कि अगर पुतिन बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा तो ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा ही लगता है।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक समक्ष राष्ट्रपति नहीं था..., अगर होता तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने जो बाइडन का अनादर किया। उन्होंने लोगों का भी अनादर किया। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, पश्चिम एथिया में भी यह सब कभी नहीं होता क्योंकि ईरान काफी कमजोर था। ’’

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से कभी भी मिलने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह चाहेंगे, मैं उनसे मिलूंगा। लाखों लोगों की जान जा रही है जिनमें अधिकतर सैनिक हैं... यह एक भयानक स्थिति है। बहुत से लोग मारे जा चुके हैं और शहर तबाह हो चुके हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजना जारी रखेगा, या वह जल्द ही यह बंद कर देगा, ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले को देखेंगे। हम (वोलोदिमीर) जेलेंस्की से बात कर रहे हैं। हम बहुत जल्द राष्ट्रपति पुतिन से बात करने जा रहे हैं, और हम देखेंगे कि आगे क्या किया जाता है।’’

ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे शांति चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त