देश की खबरें | खनन माफिया की पहचान कर सूची बनाएं, योजनाबद्ध तरीके से करें सख्त कार्रवाई : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर गंभीर है। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को योजना बनाकर खनन माफिया के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर गंभीर है। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को योजना बनाकर खनन माफिया के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित करते हुए पुलिस अपना इकबाल कायम करे ताकि अवैध खनन करने वालों में भय पैदा हो।

गहलोत बुधवार को अवैध खनन रोकथाम की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक खनन माफियाओं की पहचान कर सूची बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करें।

उन्होंने भविष्य में अवैध खनन की रोकथाम सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खनन के लीजधारकों को परेशानी नहीं आनी चाहिए और अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन करने वाले वाहनों से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे वाहन चालकों और मालिकों के लिए सजा सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन से जुड़े परिवहन वालों से ज्यादा अवैध खनन व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जाए, ऐसी गतिविधियों में लिप्त बड़ी मशीनरी को जब्त करें, ताकि उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सके।

बैठक में वन मंत्री हेमाराम चौधरी, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\