देश की खबरें | आईसीएमआर जेएन.1 स्वरूप के जीनोम अनुक्रमण पर कर रही काम: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सार्स-सीओवी-2 के नए जेएन.1 स्वरूप के जीनोम अनुक्रमण पर काम कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सार्स-सीओवी-2 के नए जेएन.1 स्वरूप के जीनोम अनुक्रमण पर काम कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने बताया कि अब तक देश भर में कोविड​​-19 के उप स्वरूप जेएन.1 के 21 मामले पाए गए हैं। पॉल ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक समुदाय नए स्वरूप की बारीकी से जांच कर रहा है। उन्होंने राज्यों को परीक्षण बढ़ाने और अपने निगरानी तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गोवा में कोविड-19 उप-स्वरूप जेएन.1 के 19 मामले तथा केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता लगाया गया है। पिछले दो हफ्तों में, कोविड​​-19 से संबंधित 16 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकतर लोग पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

देश में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच, पॉल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि संक्रमित लोगों में से लगभग 91 से 92 प्रतिशत लोगों में बीमारी के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं और वे घर पर ही उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, वे पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे होते हैं।

जेएन.1 को वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ (वीओआई) करार दिया गया है। जेएन.1 के मामले अमेरिका, चीन, सिंगापुर, भारत में आए हैं। वर्तमान में यह ज्ञात नहीं है कि जेएन.1 संक्रमण अन्य स्वरूपों से भिन्न लक्षण उत्पन्न करता है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\