देश की खबरें | धमकी देने के मामले में पति गिरफ्तार, महिला विधायक ने लौटाई सुरक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के प​ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से नाराज विधायक ने अपनी सुरक्षा लौटा दी है।

राजनांदगांव, पांच फरवरी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के प​ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से नाराज विधायक ने अपनी सुरक्षा लौटा दी है।

राजनांदगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस ने खुज्जी क्षेत्र की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

बढ़ई ने बताया कि आठ दिसंबर 2021 को वाहन चालक बीरसिंग उइके ने ​साहू के खिलाफ गाली-गलौच करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद छुरिया थाने में साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि साहू आज दोपहर बाद अपनी गिरफ्तारी देने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर रेत के अवैध उत्खनन और ढुलाई को लेकर विधायक छन्नी साहू और पार्टी के अन्य लोगों के बीच कथित रूप से विवाद चल रहा है। बीते आठ दिसंबर को विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब वाहन चालक उइके ने साहू के खिलाफ जातिसूचक गाली देने और धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने भी विधायक के पति को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

पति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विधायक छन्नी साहू आज पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। विधायक ने पति की गिरफ्तारी से कुछ देर पहले संवाददाता सम्मलेन में आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में लगातार रेत माफियाओं से लड़ रही हैं। इसके कारण ही उनके पति को षड़यंत्र रचकर फंसाया गया है।

उन्होंने इस दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि पुलिस ने उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले ठीक तरीके से जांच नहीं की।

संवाददाता सम्मेलन में विधायक ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा प्रशासन को लौटा रही है। बाद में वह मोपेड में सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

List of Mayors of Mumbai: मुंबई के मेयरों की अब तक की पूरी लिस्ट, जानें 4 साल बाद अब किसे मिलेगी यह कुर्सी

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\