विदेश की खबरें | एफएए के कंप्यूटर में खराबी से अमेरिका में सैकड़ों उड़ान अटकीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) में कंप्यूटर की खराबी के बाद अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप हो गई है। अमेरिकी मीडिया की खबरों में बुधवार को यह बात कही गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 11 जनवरी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) में कंप्यूटर की खराबी के बाद अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप हो गई है। अमेरिकी मीडिया की खबरों में बुधवार को यह बात कही गई।

‘फॉक्स न्यूज’ की खबर के मुताबिक यह खराबी एफएए के ‘नोटम’(नोटिस टू एयर मिशन) सिस्टम में गड़बड़ी के बाद आई। यह सिस्टम देश भर के हवाई अड्डों पर हवाई मुद्दों और अन्य सुविधाओं में देरी के बारे में पायलटों और अन्य कर्मियों को सचेत करता है।

एफएए ने एक ट्वीट में कहा कि वह अपने ‘नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम’ को बहाल करने पर काम कर रहा है।

एफएए ने कहा, “हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और अब सिस्टम को फिर से लोड कर रहे हैं।” उसने कहा, “नेशनल एयरस्पेस सिस्टम में संचालन प्रभावित है।”

एजेंसी ने कहा कि वह लगातार अद्यतन जानकारी प्रदान करती रहेगी।

एफएए ने खराबी के कारण विमान को न उड़ाने की व्यवस्था नहीं की है, अधिकांश एयरलाइंस ने सिस्टम की खराबी के कारण अपने स्वयं के विमान को नहीं उड़ाने का विकल्प चुना है। फॉक्स न्यूज ने बताया कि खराबी के कारण अब तक पूरे अमेरिका में लगभग 400 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\