देश की खबरें | देश के कई हिस्सों में 26 से 30 अप्रैल के बीच रहेगा नमी भरा मौसम : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने बताया कि 26 अप्रैल को तेलंगाना, केरल और माहे (पुडुचेरी) के कुछ इलाकों में 26 अप्रैल से आंधी और बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 26 अप्रैल को तेलंगाना, केरल और माहे (पुडुचेरी) के कुछ इलाकों में 26 अप्रैल से आंधी और बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक सोमवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय मैदानों, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिण अंदरुनी कनार्टक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल मे कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की जानकारी मिली।

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और तटीय ओडिशा में इस अवधि में लू चलने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और माहे के कुछ इलाकों में मेघगर्जन व बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक 30 अप्रैल को उत्तराखंड,विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसी दिन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड