जरुरी जानकारी | एचपीसीएल दो-तीन महीने में छारा एलएनजी टर्मिनल चालू करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अगले दो-तीन महीनों में गुजरात में 50 लाख टन सालाना क्षमता वाले छारा एलएनजी आयात टर्मिनल को चालू करने की योजना बना रही है।
नयी दिल्ली, 30 नवंबर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अगले दो-तीन महीनों में गुजरात में 50 लाख टन सालाना क्षमता वाले छारा एलएनजी आयात टर्मिनल को चालू करने की योजना बना रही है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 6-7 पक्षों ने पहले ही ऑर्डर देने की पेशकश की है।
टर्मिनल यांत्रिक रूप से मार्च में तैयार हो गया था, लेकिन इसके चालू होने में देरी हुई, क्योंकि उपभोक्ताओं को बिक्री के लिए इसे मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने वाली 40 किलोमीटर की पाइपलाइन तैयार नहीं थी।
एचपीसीएल के निदेशक (विपणन) अमित गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''हम अगले कुछ महीनों में एलएनजी टर्मिनल चालू कर देंगे।''
तेल शोधन और ईंधन विपणन कंपनी एचपीसीएल गैस कारोबार में देर से उतरी है।
गर्ग ने कहा कि कंपनी को छारा में आयात क्षमता को किराये पर लेने के लिए 6-7 पक्षों से प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा, ''हम चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।''
उन्होंने हालांकि क्षमता किराये पर लेने में रुचि रखने वाली कंपनियों का नाम बताने से इनकार कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)