देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में सरकारी राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से होमगार्ड जवान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर जिले में जिला प्रशासनिक परिसर में स्थित निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में ड्यूटी के दौरान सरकारी राइफल साफ करते समय दुर्घटनावश गोली चल जाने से 56 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

होशियारपुर (पंजाब), 25 फरवरी पंजाब के होशियारपुर जिले में जिला प्रशासनिक परिसर में स्थित निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में ड्यूटी के दौरान सरकारी राइफल साफ करते समय दुर्घटनावश गोली चल जाने से 56 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन कार्यालय के इस गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी हैं।

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजलप्रीत कौर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कमलजीत सिंह अपनी सरकारी राइफल साफ कर रहे थे तभी हथियार जो संभवतः ‘सेफ्टी मोड’ पर सेट नहीं था, से गलती से गोली चल गयी।

अधिकारी ने कहा कि गोली सिंह की ठुड्डी को चीरती हुई उनके सिर से बाहर निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद उनके बेटे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कुछ समय से बीमार थे और वह हर दिन उनके साथ ड्यूटी पर जाते थे।

कौर ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\