देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराएं: अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने प्रधानमंत्री से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी पार्टी के प्रमुख सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की मंगलवार को मांग की।

जम्मू,नौ मई अपनी पार्टी के प्रमुख सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की मंगलवार को मांग की।

बुखारी ने यह भी कहा कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।

उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में जितनी जल्दी हो सके विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए। हमारी प्रधानमंत्री से उम्मीदें हैं, कि वह अपना वादा निभाएंगे।’’

बुखारी ने याद किया कि संविधान के अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को समाप्त किए जाने के बाद जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए मार्च 2020 में किस प्रकार की गर्मजोशी से प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर के लोगों की आशंकाएं थीं कि बाहर के लोग यहां बस जाएंगे और इसे लेकर हमने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। जब लोग एकदम परेशान थे तब हम उनकी बात रखने आगे आए। प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों के लिए जमीन और नौकरियों की रक्षा का वादा किया था।’’

बुखारी ने कहा,‘‘ हमने प्रधानमंत्री की आंखों में सच्चाई देखी, इसलिए हम प्रधानमंत्री से उम्मीद करते हैं कि विधानसभा चुनाव कराए और लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार दें।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि उप राज्यपाल प्रशासन ने जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थान पर ‘आयातित’ प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस सेवा के अधिकारियों को तैनात किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\