विदेश की खबरें | जापान की राजकुमारी से शादी करने के लिये वापस लौटे उनके मंगेतर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उनतीस वर्षीय केई कोमुरो न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। उन्होंने न्यूयॉर्क में कानून की पढ़ाई की है और एक वकील के रूप में काम करने की योजना बनाई है।

उनतीस वर्षीय केई कोमुरो न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। उन्होंने न्यूयॉर्क में कानून की पढ़ाई की है और एक वकील के रूप में काम करने की योजना बनाई है।

माको (29) सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। माको और कोमुरो दोनों ने तोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। सितंबर 2017 में इनकी शादी की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके दो महीने बाद वित्तीय विवाद खड़ा हो गया था, जिसके चलते शादी को टाल दिया गया था।

यह वित्तीय विवाद 40 लाख येन अर्थात 36,000 डॉलर का था। कोमुरो की मां को यह राशि उनके पूर्व प्रेमी से मिली जिसे उन्होंने कोमुरो की पढ़ाई पर खर्च किया। इस बात को लेकर विवाद उठा कि कोमुरो की मां को यह राशि बतौर उपहार मिली या रिण के रूप में मिली।

कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई के लिये न्यूयॉर्क चले गए थे। तब से वह पहली बार जापान लौटे हैं। हवाई अड्डे पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और कार में सवार होकर रवाना हो गए।

अक्टूबर में दोनों की शादी करने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि वे शादी करके न्यूयॉर्क जाकर बस जाएंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें