देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह भारी बारिश हुई जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया और कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह भारी बारिश हुई जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया और कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात जाम होने के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

इसने जलमग्न सड़क की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , ‘‘मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव के कारण मिंटो रोड पर यातायात बाधित है और कनॉट प्लेस आउटर सर्किल तथा मिंटो रोड पर मार्ग परिवर्तन किया गया है। यात्रियों को जेएलएन मार्ग, बाराखंभा रोड और रणजीत सिंह मार्ग जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।’’

यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘रोहतक रोड पर नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर और इसके विपरीत जाने वाले मार्ग पर गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया मुंडका जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।’’

यातायात पुलिस के अनुसार, नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्ग में निगम बोध घाट, चट्टा रेल चौक, मंगी ब्रिज, मुंडका, आईपी मार्ग, मिंटो ब्रिज और रोहतक रोड सहित कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय रिज इलाके में 72.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 28.7 मिमी, लोदी रोड में 25.6 मिमी और आयानगर में 2.2 मिमी बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी लेकर दिल्ली से हो कर गुजर रहे मॉनसून ट्रफ की ओर जा रहीं हैं। इसके अलावा स्थानीय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी ठंडी, शुष्क हवा गर्म, नम मॉनसून हवाओं के साथ मिल गई है, जिसके कारण दिल्ली में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई है।

ज़मीन पर बना कम दबाव का क्षेत्र ट्रफ लाइन कहलाता है जो एक रेखा में काफी दूर तक फैला हुआ होता है।

आईएमडी ने शहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट (सावधान रहें) जारी किया है। येलो अलर्ट खराब मौसम की स्थिति को इंगित करता है और स्थितियां और भी खराब होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे जन- जीवन अस्त-व्यवस्त होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम था। सुबह साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने अगस्त में 268 मिमी वर्षा दर्ज की, जो सामान्य से 70 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट