देश की खबरें | ईडी प्रमुख के कार्यकाल को विस्तार देने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय सोमवार को उन आठ याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है, जिनमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक के कार्यकाल के विस्तार और पांच साल तक ऐसे विस्तार की अनुमति देने वाले संशोधित कानून को चुनौती दी गई है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर उच्चतम न्यायालय सोमवार को उन आठ याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है, जिनमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक के कार्यकाल के विस्तार और पांच साल तक ऐसे विस्तार की अनुमति देने वाले संशोधित कानून को चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ताओं में नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर जारी कार्य सूची के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली पीठ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी, जिसके आधार पर केंद्र और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को नोटिस जारी किया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेताओं सुरजेवाला और जया ठाकुर, तृणमूल कांग्रेस सांसद मोइत्रा, साकेत गोखले, कृष्ण चंद्र सिंह, विनीत नारायण और मनोहर लाल शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर दो अगस्त को नोटिस जारी किया था।

जनहित याचिकाओं में केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) अधिनियम, 2021 को चुनौती दे गई है, जो ईडी निदेशक के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने का प्रावधान करता है।

केंद्र ने ईडी और सीबीआई निदेशकों का कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाने की अनुमति वाला अध्यादेश लाए जाने के कुछ दिनों बाद 17 नवंबर, 2021 को ईडी प्रमुख संजय मिश्रा के कार्यकाल को 18 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\