जरुरी जानकारी | एचडीएफसी का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 7,078 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.74 प्रतिशत बढ़कर 7,077.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मुंबई, दो फरवरी आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.74 प्रतिशत बढ़कर 7,077.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एकल आधार पर, कंपनी का शुद्ध लाभ बीती तिमाही में बढ़कर 3,690.80 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 3,260.69 करोड़ रुपये का एकल लाभ कमाया था।

एचडीएफसी लिमिटेड वाइस चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केकी मिस्त्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में बढ़ोतरी से कंपनी का लाभ कुछ कम रहा है।

कंपनी अपनी अनुषंगी एचडीएफसी बैंक के साथ विलय कर रही है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की मूल शुद्ध ब्याज आय 13 प्रतिशत बढ़कर 4,840 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\