हरियाणा, पंजाब में तापमान बढ़ा
मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों में हरियाणा के हिसार में दिन में सर्वाधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
चंडीगढ़, 23 मार्च हरियाणा एवं पंजाब में ज्यादातर स्थानों पर शनिवार को तापमान में वृद्धि दर्ज गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों में हरियाणा के हिसार में दिन में सर्वाधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हरियाणा के नारनौल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विभाग ने बताया कि अंबाला में 41.1, करनाल में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विभाग ने बताया कि अमृतसर और पटियाला में अधिकतम तामपान क्रमश: 43 और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक (41.4) दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)