जरुरी जानकारी | हर्ष इंजीनियर्स के आईपीओ को पहले दिन पूर्ण अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हर्ष इंजीनियर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बुधवार को पूर्ण अभिदान मिल गया।
नयी दिल्ली, 14 सितंबर हर्ष इंजीनियर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बुधवार को पूर्ण अभिदान मिल गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के लिए 1,68,63,795 शेयरों की पेशकश पर 3,24,61,830 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जो 1.92 गुना अभिदान बैठता है। खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 2.28 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 3.60 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 0.05 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
आईपीओ शुक्रवार 16 सितंबर को बंद होगा।
प्रीसिशन बियरिंग केज विनिर्माता के 755 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 314-330 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
निर्गम में 455 करोड़ रुपये तक नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा कंपनी के मौजूदा शेयरधारक 300 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लायेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)