देश की खबरें | गुजरात: कॉलेज छात्रा को नग्न वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर सात लोगों ने किया बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बनासकांठा जिले की एक कॉलेज छात्रा को उसके नग्न वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर सात लोगों ने लगभग 16 महीने तक उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पालनपुर, 12 मार्च गुजरात के बनासकांठा जिले की एक कॉलेज छात्रा को उसके नग्न वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर सात लोगों ने लगभग 16 महीने तक उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों में से एक ने 20 वर्षीय एक युवती से इंस्टाग्राम पर तब दोस्ती की, जब उसने 2023 में पालनपुर में एक कॉलेज में जाना शुरू किया था।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार नवंबर 2023 में उसने उसे एक होटल में नाश्ते के लिए अपने साथ चलने के लिए मनाया।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने जानबूझकर युवती के कपड़े पर खाना गिराया और उसे साफ करने के बहाने एक कमरे में ले गया।

पुलिस ने बताया कि जब युवती बाथरूम में अपने कपड़े साफ कर रही थी, तब विशाल चौधरी नामक आरोपी अंदर घुस आया और उसका वीडियो बना लिया।

सोमवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की धमकी दी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि उसी वीडिया क्लिप का इस्तेमाल करके उसने छात्रा को नवंबर 2023 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग जगहों पर उसके और उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

युवती द्वारा पालनपुर तालुका पुलिस से संपर्क करने के बाद, छह पहचाने गए लोगों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की बलात्कार और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पालनपुर तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now