देश की खबरें | गुजरात नगर निगम चुनाव : भाजपा छहों शहरों में भारी जीत की ओर बढ़ रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में भाजपा कुल 576 सीटों में से 300 पर अब तक जीत दर्ज कर चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 23 फरवरी गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में भाजपा कुल 576 सीटों में से 300 पर अब तक जीत दर्ज कर चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक सिर्फ 36 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, मतगणना अब भी जारी है।

कांग्रेस, सूरत में एक भी सीट नहीं जीत सकी। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने आठ सीटें जीत कर अपनी अच्छी खासी पैठ बनाई है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जामनगर में तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

अहमदाबाद में कुल 192 सीटों, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, वड़ोदरा में 76, और सूरत में 120 सीटों पर 21 फरवरी को मतदान हुआ था।

भाजपा ने अहमदाबाद नगर निगम में 62, राजकोट में 51, जामनगर में 50, भावनगर में 31, वड़ोदरा में 61 और सूरत नगर निगम में 45 सीटों पर अब तक जीत हासिल की है।

वहीं, कांग्रेस ने अहमदाबाद में 10, राजकोट में चार, जामनगर में 11, भावनगर में पांच, वड़ोदरा में सात सीटों पर अब तक जीत हासिल की है। सूरत में अभी तक पार्टी का खाता नहीं खुला है। कांग्रेस वहां अभी किसी सीट पर बढ़त भी नहीं बनाए हुए है।

आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी को सूरत में आठ सीटों पर जीत मिली है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव परिणामों को लेकर मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि किस तरह से सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में लागू नहीं होता है।’’

रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में औसतन 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\