देश की खबरें | गुजरात: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जडेजा की अबडासा उपचुनाव में जीत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 10 नवंबर भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने गुजरात के कच्छ जिले में अबडासा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल सेंघानी को मंगलवार को 36,778 मतों के अंतर से हरा दिया।

इसके अलावा, सात अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इन सीटों के लिए मतदान तीन नवंबर को हुआ था।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

सत्तारूढ़ भाजपा सभी सात सीटों पर आगे चल रही है।

जडेजा को 71,848 और सेंघानी को 35,070 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ पडयार को 26,463 मत मिले।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

जडेजा ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर अबडासा सीट जीती थी।

जडेजा उन पांच विधायकों में शामिल हैं, जो इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)