देश की खबरें | गुजरात: सड़कें डूबने से जूनागढ़ के 30 गांवों का सम्पर्क टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण करीब 30 गांवों का संपर्क टूट गया है, क्योंकि इन गांवों तक जाने वाली सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जिले के वंथली में मंगलवार सुबह समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में 361 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जूनागढ़, दो जुलाई गुजरात के जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण करीब 30 गांवों का संपर्क टूट गया है, क्योंकि इन गांवों तक जाने वाली सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जिले के वंथली में मंगलवार सुबह समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में 361 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सौराष्ट्र और दक्षिण क्षेत्र के दस तालुकों में 24 घंटे की अवधि में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप निचले इलाके जलमग्न हो गए।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने एक बयान में कहा कि उसने जूनागढ़ जिले के केशोद में एक दल भेजा है, ताकि संपर्क टूट जाने के कारण फंसे लोगों की मदद की जा सके।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "भारी बारिश के कारण जूनागढ़ जिले के करीब 30 गांवों का संपर्क टूट गया है क्योंकि उन्हें जोड़ने वाली सड़कें जलमग्न हो गई हैं।" अधिकारी ने बताया कि जिले के प्रभावित तालुका केशोद, माणावदर और वंथली हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, जूनागढ़ में वंथली तालुका में सुबह 6 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में 361 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद विसावदर तालुका (336 मिमी), जूनागढ़ तालुका (297 मिमी), जूनागढ़ शहर (297 मिमी) और केशोद तालुका में 24 घंटे में 248 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अन्य स्थान जहां पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, उनमें सूरत का बारदोली तालुका (239 मिमी), देवभूमि द्वारका का खंभालिया तालुका (229 मिमी), जूनागढ़ का माणावदर (224 मिमी), नवसारी जिले का नवसारी तालुका (214 मिमी) और देवभूमि द्वारका का कल्याणपुर तालुका (200 मिमी) शामिल हैं।

कुल मिलाकर, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 10 तालुक क्षेत्रों में 24 घंटे में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई।

पिछले तीन दिनों से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। एनडीआरएफ ने कहा कि उसने भारी बारिश और इसके परिणामस्वरूप जलभराव के मद्देनजर सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के विभिन्न हिस्सों में 10 दलों को तैनात किया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को जूनागढ़ और सूरत समेत कई जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया था, जिसमें मंगलवार सुबह तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया था।

ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को गुजरात के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

मंगलवार को दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर "बहुत भारी बारिश" हो सकती है, जबकि उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी।

आईएमडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि तीन जुलाई को सूरत, नवसारी, वलसाड और दमन और दादरा नगर हवेली में बहुत भारी बारिश होगी। साथ ही कहा कि उत्तर और दक्षिण गुजरात में दो चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में बारिश हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी