जरुरी जानकारी | जीएसटी के पुणे के अधिकारियों ने इन-पुट-क्रेडिट फर्जीवाड़े में एक को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर जीएसटी के पुणे परिक्षेत्र के अधिकारियों ने इनपुट—टैक्स—क्रे​डिट :आईटीसी: के 52 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर के खरीद—फरोख्त के फर्जी बीजक तैयार करने वाले तंत्र का भांडाफोड़ किया है।

सूत्रों ने बताया इस गोरखधंधे में ​फर्जी बीजक काट कर 52.19 करोड़ रुपये के कर—क्रेडिट का लाभ ​दिलवाया गया। ़

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय की पुणे परिक्षेत्र इकाई के अधिकारियों ने तुषार अशोक मुनोअट नाम के व्यक्ति को गिरफ्तर किया है। वह फर्जी बीजकों का लेन—देन करता था। वह कमीशन ले कर फर्जी बिल काट कर दूसरों को जारी करता था ताकि उसका इस्तेमाल कर आइटीसी का उठाया जा सके।

जीएसटी के तहत कर पर कर से बचने के लिए माल व सेवा बनाने से बेचने की हर अगली कड़ी में पहले चुकाए गए करों की वापसी का दावा मिल जाता है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

सूत्रों ने बताया कि मुनोअट ने मैसर्स ऋतु एंटरप्राइज और कुछ अन्य बना रखी थीं और कमीशन कमाने के लिए उनके नाम से फर्जी बीजक बनाता था। 

मुनोअट को 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक गांव से पकड़ा गया। मजिस्ट्रेट ने उसे दो नवंबर तक ​न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मैसर्स ऋतु एंटरप्राइज के चार जीएसटीआईएन नंबर हैं जो अलग अलग राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के हैं। इसने सिविल निर्माण, पाइपलाइन ​बिछाने, बिजली के काम और भवन की आंत​रिक सज्जा का कारोबार दिखा रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)