ताजा खबरें | जीएसटी संग्रह में लगातार हो रही है बढ़ोतरी: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में एक जुलाई, 2017 के बाद से वार्षिक आधार पर निरंतर बढ़ोतरी हो रही है और चालू वित्त वर्ष में अब तक औसत सकल मासिक संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में एक जुलाई, 2017 के बाद से वार्षिक आधार पर निरंतर बढ़ोतरी हो रही है और चालू वित्त वर्ष में अब तक औसत सकल मासिक संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है।

सीतारमण ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

जीएसटी की व्यवस्था देश में एक जुलाई, 2017 को लागू की गई थी।

वित्त मंत्री का कहना था कि जीएसटी संग्रह चालू वित्त वर्ष के हर महीने में 1.50 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहा है और अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

उनके मुताबिक, 2022-23 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक था, जो 2021-22 में 1.23 लाख करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है। 2020-21 में औसत मासिक संग्रह 94,734 करोड़ रुपये था।

एक अलग प्रश्न के उत्तर में, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2021-22 और 2022-23 के लिए मासिक औसत सकल जीएसटी संग्रह में साल-दर-साल क्रमशः 30 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\