विदेश की खबरें | यूनान: रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीतकर किरियोकोस ने प्रधानमंत्री पद की फिर शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अब तक 99.70 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है और सुधार समर्थक किरियोकोस की ‘न्यू डेमोक्रेसी’ (एनडी) पार्टी को 40.55 प्रतिशत वोट मिले हैं जो मुख्य विपक्षी दल सीरिजा को मिले 17.84 प्रतिशत मतों से दोगुना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अब तक 99.70 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है और सुधार समर्थक किरियोकोस की ‘न्यू डेमोक्रेसी’ (एनडी) पार्टी को 40.55 प्रतिशत वोट मिले हैं जो मुख्य विपक्षी दल सीरिजा को मिले 17.84 प्रतिशत मतों से दोगुना है।

पिछले 50 वर्ष में जीत का यह अंतर सबसे बड़ा है। मध्य-दक्षिणपंथी नेता 55 वर्षीय किरियोकोस ने यूनान के राष्ट्रपति कतेरीना साकेलारोपोलू की ओर से औपचारिक तौर पर जनादेश सौंपे जाने के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्रपति के साथ अपनी बैठक में किरियोकोस ने कहा, ‘‘ मेरा लक्ष्य संसदीय बहुमत वाली एक स्थिर सरकार सुनिश्चित करना था। दुर्भाग्य से इसके लिए दो चुनावों की आवश्यकता पड़ी।’’

किरियोकोस ने हाशिये के दलों की चकित कर देने वाली दस्तक के बारे में भी राष्ट्रपति से बातचीत की। छोटो दलों के प्रतिनिधियों की संख्या संसद में पांच से बढ़कर आठ हो गई है।

रविवार को हुए मतदान में एनडी को 300 सदस्यीय संसद में से 158 सीट पर जीत मिली, सीरिजा को 48 सीट से संतोष करना पड़ा। इस बार 53 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया पर यह मई में हुए 61 प्रतिशत मतदान से कम है।

मध्य-वामपंथी पीएएसओके के 32 उम्मीदवार संसद पहुंचे, तो स्टालिनवादी वामपंथी पार्टी के 20 उम्मीदवार सांसद बने।

किरियोकोस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें यूक्रेन में युद्ध के कारण उत्पन्न जीवन-यापन संकट के बीच आर्थिक सुधार को बनाए रखना होगा और पड़ोसी तुर्किये के साथ संबंधों में सुधार करना होगा।

उन्होंने रविवार देर रात वादा किया कि वह अपने दूसरे कार्यकाल का उपयोग ‘एक गतिशील आर्थिक विकास दर के साथ यूनान को बदलने’ के लिए करेंगे जिससे वेतन में वृद्धि होगी और असमानता कम होगी।

एनडी ने देश के 59 चुनावी क्षेत्रों में से 58 में जीत हासिल की और पारंपरिक समाजवादी और वामपंथी गढ़ों पर कब्जा कर लिया, जिनमें से कुछ क्षेत्रों में पहली बार जीत दर्ज की।

हार्वर्ड से शिक्षित किरियोकोस यूनान के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक से आते हैं। उनके दिवंगत पिता कॉन्स्टेंटाइन मित्सोटाकिस वर्ष 1990 के दशक में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे और उनकी बहन विदेश मंत्री थीं और उनका भतीजा एथेंस का मौजूदा महापौर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\