जरुरी जानकारी | जीआर इंफ्राप्रॉजेक्ट्स के आईपीओ को 102.58 गुना अधिक अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी को आईपीओ में 83,33,04,538 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 81,23,594 शेयर प्रस्तुत किए गए।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी को आईपीओ में 83,33,04,538 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 81,23,594 शेयर प्रस्तुत किए गए।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में 168.58 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 238.04 गुना और खुदरा वैयक्तिक निवेशकों की श्रेणी में रखे गए शेयरों के लिए 12.57 गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुआ।

कंपनी का आईपीओ 1,15,08,704 इक्विटी शेयरों का था और इसकी कीमत 828-837 रुपये प्रति शेयर थी।

जीआर इंफ्राप्रॉजेक्ट्स ने कहा कि मंगलवार को एंकर निवेशकों से 283 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक जुटाया था।

उदयपुर स्थित जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स भारत के 15 राज्यों में कई प्रकार की सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़ी हुई सड़क इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई