जरुरी जानकारी | सरकार कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया। यह हिस्सेदारी एक जून से बिक्री पेशकश माध्यम से बेची जाएगी।

नयी दिल्ली, 31 मई सरकार ने बुधवार को कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया। यह हिस्सेदारी एक जून से बिक्री पेशकश माध्यम से बेची जाएगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि बिक्री पेशकश (ओएफएस) खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों के लिए एक और दो जून को जारी रहेगी।

कोल इंडिया ने कहा कि प्रस्ताव के तहत कंपनी के 9.24 करोड़ शेयर यानी 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेची जाएगी। इसके अलावा, अतिरिक्त बोली आने पर, इतनी ही बिक्री और करने का विकल्प रखा गया है।

कोल इंडिया का शेयर बुधवार को 241.20 रुपये पर बंद हुआ। इस दर से कंपनी के तीन प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत लगभग 4,400 करोड़ रुपये होगी।

सूचना में कहा गया है, “बिक्रेता ने 10 रुपये अंकित मूल्य के 9,24,40,924 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव दिया है। यह बिक्री खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों के लिये एक और दो जून को होगी। यह कुल चुकता शेयर पूंजी का 1.5 प्रतिशत है।’’

इसके अलावा, ज्यादा बोली आने पर इतने ही संख्या में और शेयर यानी 1.5 प्रतिशत और हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\