जरुरी जानकारी | उत्पादन के आकलन के बाद मार्च में चीनी निर्यात कोटा बढ़ाने पर विचार करेगी सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार चीनी के घरेलू उत्पादन का आकलन करने के बाद चालू विपणन वर्ष के लिए चीनी निर्यात कोटा को मौजूदा 60 लाख टन से बढ़ाने पर अगले महीने विचार करेगी। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी सरकार चीनी के घरेलू उत्पादन का आकलन करने के बाद चालू विपणन वर्ष के लिए चीनी निर्यात कोटा को मौजूदा 60 लाख टन से बढ़ाने पर अगले महीने विचार करेगी। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खाद्य मंत्रालय ने चालू विपणन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 60 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी है, जिससे चीनी उत्पादन में गिरावट आने की उम्मीद है। पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड 110 लाख टन चीनी का निर्यात किया था।

चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या सरकार चीनी के निर्यात कोटा को बढ़ायेगी तो उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। हम उत्पादन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और अनुमानित उत्पादन के अंतिम आंकड़े क्या हैं, इसके आधार पर हम मार्च में निर्यात कोटा के बारे में फैसला कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुछ उत्पादक राज्यों में खराब मौसम की वजह से विपणन वर्ष 2022-23 में चीनी उत्पादन कम रहने का अनुमान है।

हाल ही में, भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने कहा था कि चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में पांच प्रतिशत घटकर 340 लाख टन रहने का अनुमान है क्योंकि एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के शीरे का अधिक मात्रा का उपयोग किया जा रहा है।

विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी का उत्पादन 358 लाख टन रहा।

महाराष्ट्र में वास्तविक चीनी उत्पादन वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष के 137 लाख टन से घटकर 121 लाख टन रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में यह 102 लाख टन से मामूली घटकर 101 लाख टन रह सकता है, जबकि कर्नाटक में यह पहले के 60 लाख टन से घटकर 56 लाख टन पर आ सकता है। इस्मा के अनुसार, 2022-23 के पहले चार महीनों में चीनी उत्पादन 3.42 प्रतिशत बढ़कर 193.5 लाख टन हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\