जरुरी जानकारी | सरकार ने आईडीबीआई बैंक के परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ताओं से नयी बोलियां मांगीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने आईडीबीआई बैंक के लिए परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ताओं से बुधवार को एक नया अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किया। गौरतलब है कि सरकार ने आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री का फैसला किया है।
नयी दिल्ली, 29 नवंबर सरकार ने आईडीबीआई बैंक के लिए परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ताओं से बुधवार को एक नया अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किया। गौरतलब है कि सरकार ने आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री का फैसला किया है।
निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने आरएफपी जारी करते हुए कहा कि परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ता पांच जनवरी तक अपनी बोली जमा कर सकते हैं।
दीपम ने आईडीबीआई बैंक के लिए परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति की बोली प्रक्रिया पिछले सप्ताह रद्द कर दी थी। बोलीदाताओं की तरफ से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलने के चलते ऐसा किया गया।
एक अधिकारी ने कहा था कि बोलीदाताओं से बेहतर रुचि प्राप्त करने के लिए कुछ बोली मानदंडों की समीक्षा के बाद जल्द ही एक नया आरएफपी आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन करने वाले परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ताओं को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड, सेबी या भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के पास पंजीकृत होना जरूरी है।
सरकार एलआईसी के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक में लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए जनवरी में कई अभिरुचि पत्र (ईओआई) मिले थे।
दीपम के सचिव तुहिन कांत पाण्डेय ने पिछले हफ्ते कहा था कि आईडीबीआई बैंक रणनीतिक बिक्री सौदा आगे बढ़ रहा है, लेकिन यह चालू वित्त वर्ष में पूरा नहीं हो पाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)