देश की खबरें | जनता जब उचित सवाल पूछती है, तभी सुशासन आता है: वित्त मंत्री सीतारमण

पणजी, 11 जून केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सर्वोच्च सुशासन तभी आता है, जब जनता सही सवाल करती है।

सीतारमण वित्त मंत्रालय द्वारा छह से 12 जून तक आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव आइकॉनिक वीक’ को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री ने वित्त और कर के बारे में लोगों की जानकारी बढ़ाने के लक्ष्य से कई नवोन्मेषी संवाद उत्पादों का उद्घाटन किया और देश के विकास में विभिन्न विभागों की भूमिका के बारे में बताया।

इस अवसर पर सीतारमण ने कहा, ‘‘सर्वोच्च सुशासन तभी आता है जब जनता सही सवाल करने लगे और हम सभी अनुत्पादक चीजों को दूर करके इसे स्वर्णिम अमृत काल बना सकें।’’

आइकॉनिक वीक के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय को पहले संदेह था कि यह अभियान कितना सफल होगा क्योंकि हम जो काम करते हैं, उनमें ऐसी गतिविधियां शामिल होती हैं, जिनके बारे में जब हम बात करते हैं तो लोग हमारी सराहना नहीं करते।’’

उन्होंने कहा कि मंत्रालय बेहद सक्रियता से गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)