जरुरी जानकारी | सोना 225 रुपये टूटा, चांदी में 315 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 225 रुपये की गिरावट के साथ 50,761 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 315 रुपये टूटकर 54,009 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी का पिछला बंद भाव 54,324 रुपये प्रति किग्रा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 18.18 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका के आर्थिक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक ढंग से ब्याज दर में वृद्धि की आशंका और डॉलर के मजबूत होने से सोना 1,700 डॉलर प्रति औंस के करीब मंडराता दिखा।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें