देश की खबरें | जीमैट में अब विशेषणात्मक लेखन परीक्षा भी होगी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्नातक प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (जीमैट) में अब विश्लेषणात्मक लेखन की परीक्षा भी शामिल होगी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी स्नातक प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (जीमैट) में अब विश्लेषणात्मक लेखन की परीक्षा भी शामिल होगी।

ऑनलाइन होने वाली जीमैट की परीक्षा से विश्लेषणात्मक लेखन की परीक्षा (एडब्ल्यूए) पहले हटा दी गई थी।

दुनियाभर के 2,300 बिजनेस स्कूल अपने यहां छात्रों को प्रवेश देने के लिए जीमैट का सहारा लेते हैं।

जीमैट आयोजित कराने वाली संस्था स्नातक प्रबंधन प्रवेश परिषद (जीएमएसी) ने यह निर्णय लिया।

जीएमएसी के अधिकारियों के अनुसार, जीमैट से कुछ सेक्शन हटा दिए गए थे जिनमें एडब्ल्यूए शामिल था।

उन्होंने कहा कि, एडब्ल्यूए सेक्शन से बिजनेस स्कूलों को अभ्यर्थियों की क्षमता को परखने में सहायता मिलती थी।

जीएमएसी के मुख्य उत्पाद अधिकारी और जनरल मैनेजर जॉय जेम्स ने कहा, “स्कूलों की ओर से ऑनलाइन एडब्ल्यूए परीक्षा कराने का आग्रह किया गया था और हमने इसे प्रवेश परीक्षा में जोड़ा। हम ऐसे बदलाव करते रहेंगे जिनसे स्कूलों को और परीक्षा देने वालों को अपनी क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलता रहे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\