जरुरी जानकारी | ग्लेनमार्क, एफडीसी ने विनिर्माण मुद्दों के कारण अमेरिका में अपने उत्पादों को वापस मंगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कहा है कि दवा कंपनियां ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और एफडीसी लिमिटेड विनिर्माण संबंधी कुछ समस्याओं के कारण अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों को वापस मंगा रही हैं।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कहा है कि दवा कंपनियां ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और एफडीसी लिमिटेड विनिर्माण संबंधी कुछ समस्याओं के कारण अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों को वापस मंगा रही हैं।

अपनी नवीनतम प्रवर्तन रिपोर्ट में, अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि मुंबई मुख्यालय वाली ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की एक अमेरिका स्थित अनुषंगी कंपनी अमेरिकी बाजार में एक निश्चित संख्या में जेनेरिक उच्च रक्तचाप की दवा को वापस मंगा रही है।

नियामक ने कहा कि न्यू जर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक यूएसए, अमेरिका में 25 मिलीग्राम और 12.5 मिलीग्राम की ताकत वाली कार्वेडिओल टैबलेट को वापस मंगा रही है।

यूएसएफडीए ने कहा कि एफडीसी लिमिटेड ग्लूकोमा के उपचार के लिए एक दवा की 1,18,104 बोतलें वापस मंगा रहा है।

दवा कंपनी ने औरंगाबाद स्थित अपने संयंत्र में उत्पादित टिमोलोल मैलेट ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन यूएसपी के प्रभावित लॉट को वापस मंगाया है।

यूएसएफडीए ने कहा कि यह वापसी ‘दोषपूर्ण कंटेनर’ के कारण की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\