देश की खबरें | लड़की की हत्या का संदिग्ध फंदे से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान अरूण के रूप में की गयी है। अरूण का शव उस जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर पाया गया, जहां उस छात्रा का शव शुक्रवार रात यहां पल्लिवसाल में खून के लथपथ पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान अरूण के रूप में की गयी है। अरूण का शव उस जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर पाया गया, जहां उस छात्रा का शव शुक्रवार रात यहां पल्लिवसाल में खून के लथपथ पड़ा था।

कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि शव पेड़ से लटका हुआ देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी ।

अरूण मृत पायी गयी छात्रा का रिश्तेदार था और वह उस दिन से लापता था जिस दिन छात्रा का शव मिला था ।

जांचकर्ताओं ने बताया सीसीटीवी फुटेज में अरूण और उस छात्रा को उसी दिन एक रेस्त्रां से एक साथ निकलते हुये देखा गया था । इसके बाद पुलिस अरूण को छत्रा की हत्या में संदिग्ध मान रही थी ।

हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सभी साक्ष्य वैज्ञानिक तौर पर उपलब्ध हो जायें तभी कुछ कहा जा सकता है । हालांकि, परिस्थितिजन्य साक्ष्य उसकी ओर इशारा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल फोन लड़की के शव के पास से बरामद किया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\