जरुरी जानकारी | जीईएपीपी रेल परिवहन में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे के साथ करेगा गठजोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला ग्लोबल एनर्जी अलायन्स फॉर पीपुल एण्ड प्लानेट (जीईएपीपी) ने हरित ऊर्जा के मामले में 2047 तक आत्मनिर्भर होने के भारत के महत्वकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने में समर्थन देने को भारतीय रेलवे समेत अन्य के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, पांच मई स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला ग्लोबल एनर्जी अलायन्स फॉर पीपुल एण्ड प्लानेट (जीईएपीपी) ने हरित ऊर्जा के मामले में 2047 तक आत्मनिर्भर होने के भारत के महत्वकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने में समर्थन देने को भारतीय रेलवे समेत अन्य के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

जीईएपीपी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी के तहत वह रेल परिवहन में सौर ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देने की उनकी योजना में मदद करेगा।

इसके अलावा, संस्थान ने नीति निर्माताओं के लिए जानकारीपूर्ण दस्तावेज एवं शोधपत्र विकसित करने में सहायता देने के लिए अशोका यूनिविर्सटी तथा अपशिष्ट से बिजली एवं कॉम्प्रेस्ड बायोगैस बाजार बनाने के लिए महात्मा फूले रिन्यूएबल एनर्जी एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ भागीदारी करेगा।

जीईएपीपी के चेयरमैन रवि वेंकटेसन ने बयान में कहा, “जीईएपीपी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में समानता के आधार पर ऊर्जा बदलाव की दिशा में काम कर रहा है। संस्थान रणनीतिक भागीदारी एवं आधुनिक समाधानों के माध्यम से भारत के उर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है...।’’

संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बदलाव नवोन्मेष चुनौती (आईएनटीआईसीई) की भी घोषणा की है। यह पहल उर्जा बदलाव यानी स्वच्छ ऊर्जा अपनाने वाले उद्यमियों को सहयोग प्रदान करेगी।

जीईएपीपी इंडिया के प्रमुख सौरभ कुमार ने कहा, ‘‘भारत में तीव्र तकनीकी विकास और उभरते नवोन्मेष असीमित अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। जीईएपीपी आपसी सहयोग से इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें