देश की खबरें | रेत खनन में शामिल गिरोह ने हमला करके रेंज अधिकारी की राइफल छीनी, तीन कर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी इलाके में रेत के अवैध खनन में शामिल लोगों के गिरोह ने वन विभाग के एक दल पर कथित तौर पर हमला कर तीन वनकर्मियों को घायल कर दिया।

अशोक नगर, 30 अप्रैल मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी इलाके में रेत के अवैध खनन में शामिल लोगों के गिरोह ने वन विभाग के एक दल पर कथित तौर पर हमला कर तीन वनकर्मियों को घायल कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार को हुई जब वन कर्मियों का एक दल रेत के अवैध खनन में लगी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने मौके पर पहुंचा था।

गिरोह ने ट्रैक्टर ट्राली के साथ मौके से फरार होने से पहले रेंज के अधिकारी की निजी राइफल भी छीन ली।

इस घटना का कथित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। चंदेरी थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार शाम को वन क्षेत्र से अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे एक वन दल पर 15-17 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने चंदेरी सर्कल के वन रेंजर आदित्य नारायण पुरोहित की राइफल छीन ली। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी लाइसेंसी राइफल थी।

घटना के वीडियो में लोगों के समूह को ट्रैक्टर-ट्राली को ले जाने के प्रयास में वर्दीधारियों को लाठी से पीटते हुए दिखाया गया है। उपाध्याय ने कहा कि घटना में पुरोहित और दो अन्य वन कर्मचारी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई