जरुरी जानकारी | फ्यूचर एंटरप्राइजेज एनसीडी पर ब्याज का भुगतान नहीं कर सकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लि. (एफईएल) ने मंगलवार को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर एक बार फिर से ब्याज भुगतान नहीं कर पाने की सूचना दी है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लि. (एफईएल) ने मंगलवार को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर एक बार फिर से ब्याज भुगतान नहीं कर पाने की सूचना दी है।

वित्तीय समस्याओं से जूझ रही एफईएल ने पिछले सप्ताह एक अन्य गैर-परिवर्तन डिबेंचचर (एनसीडी) पर भी समय पर ब्याज भुगतान करने में असफल रहने की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

इससे पहले, कंपनी ने 14 सितंबर 2020 को वाणिज्यिक पत्र पर 90 करोड़ रुपये के भुगतान नहीं किये जाने की जानकारी दी थी।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने कुल 332 करोड़ रूपये की मूल राशि पर 16.11 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

एफईएल ने कहा, ‘‘कंपनी एनसीडी पर ब्याज भुगतान करने में विफल रही है। यह ब्याज 27 सितंबर को दिया जाना था। चूंकि 27 सितंबर को अवकाश था, इस हिसाब से ब्याज 28 सितंबर, 2020 को दिया जाना था।’’

इस एनसीडी पर ब्याज दर 9.60 प्रतिशत सालाना थी जिसका छमाही आधार पर हर साल 27 मार्च और 27 सितंबर को भुगतान किया जाना था।

पिछले महीने एफईएल के निदेशक मंडल ने फ्यूचर समूह की इकाइयों... फ्यूचर रिटेल का कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी। इसका मकसद फ्यूचर के खुदरा और थोक कारोबार मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस रिटेल को 24,713 करोड़ रुपये में बेचने के सौदे को सुगम बनाना था।

एफईएल फ्यूचर समूह के लिये खुदरा ढांचागत सुविधा का विकास करती है और उसे पट्टे पर देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\