देश की खबरें | फ्रांस यात्रा से हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्रांस की यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्रांस की यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस रवाना होने से पहले अपने प्रस्थान बयान में कहा कि उनकी यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि वह पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होंगे। इसमें भारतीय सेना के तीनों सेवाओं की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है।

भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय तीनों सेनाओं की टुकड़ी दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों में सवार होकर बृहस्पतिवार को पेरिस के लिए रवाना हुई थी। इसमें फ्रांसिसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के कम से कम तीन राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे।

इस बात पर जोर देते हुए कि इस वर्ष भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश गहरे विश्वास व प्रतिबद्धता के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\