देश की खबरें | मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी; छह लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने के कारण उसके मलबे में फंसी तीन महिलाओं सहित छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मुंबई, 26 जनवरी मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने के कारण उसके मलबे में फंसी तीन महिलाओं सहित छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी इलाके बेहराम नगर में अपराह्न तीन बजकर करीब 50 मिनट पर चार मंजिला इमारत गिर गयी।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें से दो महिलाओं सहित चार लोगों को वी. एन. देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि एक महिला सहित अन्य दो लोगों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। तलाश अभियान अभी जारी है।

अधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन एम्बुलेंस, पांच दमकल गाड़ियां और एक बचाव वैन मौके पर मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\