विदेश की खबरें | जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में चार पूर्व पुलिस अधिकारी होंगे अदालत में पेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस मामले में मिनीयापोलिस के चारों पूर्व पुलिस अधिकारी दूसरी सुनवाई के लिए अदालत पहुंचेंगे।
इस मामले में मिनीयापोलिस के चारों पूर्व पुलिस अधिकारी दूसरी सुनवाई के लिए अदालत पहुंचेंगे।
पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जबकि तीन अन्य-थॉमस लैने, जे. कुएंग और टोउ थाओ पर चाउविन को कृत्य के लिए उकसाने तथा उसकी मदद करने का आरोप है।
यह भी पढ़े | ईरान ने डोनल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद.
चाउविन ही वह श्वेत पुलिस अधिकारी है जिसने 25 मई को काले व्यक्ति फ्लॉयड की गर्दन अपने घुटने से दबा दी थी।
उसने तब तक फ्लॉयड की गर्दन को दबाए रखा था जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, 11 की मौत, आतंकियों का बंधक बनाने का प्रयास विफल.
इस घटना के बाद अमेरिका सहित दुनिया के कई अन्य देशों में नस्लवाद के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
नस्लवाद से प्रेरित इस घटना के बाद आरोपियों को पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था।
मामले की सुनवाई हेनेपिन काउंटी के जिला न्यायाधीश पीटर कैहिल कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)