जरुरी जानकारी | गैरकानूनी तरीके से नियुक्ति के मामले में पीआईए के पूर्व प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के पूर्व प्रबंध निदेशक एजाज हारून को गैरकानूनी तरीके से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी की वरिष्ठ पद पर नियुक्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि हारून ने मानव संसाधन विभाग के नियमों का उल्लंघन कर ऊंचे पैकेज पर पाकिस्तानी-अमेरिकी की नियुक्ति की थी।

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के पूर्व प्रबंध निदेशक एजाज हारून को गैरकानूनी तरीके से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी की वरिष्ठ पद पर नियुक्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि हारून ने मानव संसाधन विभाग के नियमों का उल्लंघन कर ऊंचे पैकेज पर पाकिस्तानी-अमेरिकी की नियुक्ति की थी।

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने शनिवार को इस मामले में हारून के साथ पीआईए के पूर्व मानव संसाधन निदेशक मोहम्मद हनीफ पठान को भी हिरासत में लिया है। ‘द डॉन’ ने एफआईए के उपनिदेशक अब्दुर राउफ शेख के हवाले से यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले, कुल संख्या 13,348 हुयी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ 2009 में पीआईए के एचआर नियमों का उल्लंघन कर गैरकानूनी तरीके से सलीम सयानी को उप प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सयानी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सयानी को 20,000 डॉलर के मासिक वेतन और अन्य लाभ के साथ नियुक्ति दी गई थी। इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार डॉलर में वेतन भुगतान के अलावा सयानी और उनके परिवार को तीन माह तक पांच सितारा होटल में रुकने की अनुमति दी गई। इसके अलावा उन्हें दुबई में भी पीआईए के खर्च पर रहने की सुविधा दी गई।

यह भी पढ़े | Lost Job in Lockdown: लॉकडाउन में चली गई नौकरी तो भी कर सकते हैं 50 फीसदी सैलरी का दावा, जानें ABVKY के तहत कैसे पाएं इसका लाभ.

इस मामले में नियुक्ति के लिए न तो कोई विज्ञापन निकाला गया था और न ही किसी अन्य उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\