गुरुग्राम, 11 फरवरी हरियाणा के पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा (91) का शनिवार को निधन हो गया।
वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
पूर्व मंत्री के निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सेक्टर 15 स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने गाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। चार बार विधायक निर्वाचित हुए गाबा हरियाणा में भजन लाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे।
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और उन्होंने गुरुग्राम के विकास में बड़ा योगदान दिया। वह गुरुग्राम के लोगों, खासकर पंजाबी बिरादरी के बीच लोकप्रिय थे।
उनका अंतिम संस्कार दोपहर को मदनपुरी के रामबाग श्मशान घाट में किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY