जरुरी जानकारी | समर्थ कार्यक्रम से भारत में छह लाख शिल्पकारों को समर्थन दे रही है फ्लिपकार्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने समर्थ कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में छह लाख से अधिक कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों को समर्थन प्रदान करती है तथा ऐसे अन्य विक्रेताओं को मंच प्रदान कर उनकी मदद कर रही है।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने समर्थ कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में छह लाख से अधिक कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों को समर्थन प्रदान करती है तथा ऐसे अन्य विक्रेताओं को मंच प्रदान कर उनकी मदद कर रही है।
समर्थ कार्यक्रम पिछले साल लांच किया गया था। इसके तहत कंपनी ने पांच गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ भागीदारी की थी, ताकि कारीगरों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए ऑनलाइन बाज़ार का उपयोग करने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि समर्थ कार्यक्रम छह लाख कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों की आजीविका को समर्थन प्रदान करता है, जो गैर-सरकारी संगठनों तथा सरकारी संस्थाओं के साथ साझेदारी के माध्यम से कारीगरों को सहायता प्रदान करता है।
फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ निदेशक एवं मार्केटप्लेस के प्रमुख जगजीत हरोडे ने कहा, ‘‘हमने जो प्रगति की है, उससे हम बहुत उत्साहित हैं और हमारा उद्देश्य इस पहल को आगे ले जाना है।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि कोविड-19 के पहले के स्तर के मुकाबले, विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में मांग का स्तर अधिक मजबूत है।
केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री, डेयरी, मत्स्य पालन और एमएसएमई, प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का भारतीय अर्थव्यवस्था में जीवंत व गतिशील योगदान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)