जरुरी जानकारी | पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों ने डिस्कॉम के लिये घोषित पैकेज के तहत कर्ज में दिखायी दिलचस्पी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक ने बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लिये घोषित 90 हजार करोड़ रुपये के पैकेज के तहत कर्ज लेने में दिलचस्पी दिखायी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जून पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक ने बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लिये घोषित 90 हजार करोड़ रुपये के पैकेज के तहत कर्ज लेने में दिलचस्पी दिखायी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 आर्थिक राहत पैकेज के तहत 13 मई को डिस्कॉम के लिये 90 हजार करोड़ रुपये की नकदी डालने की योजना की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

13 मई तक डिस्कॉम के पास बिजली उत्पादन कंपनियों (जेनकोज) का कुल 94 हजार करोड़ रुपये का बकाया था।

एक बयान में कहा गया कि रविन्द्र सिंह ढिल्लों ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद संभालने के बाद कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले से ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों ने इस (90,000 करोड़ रुपये की तरलता) पैकेज का लाभ उठाने के लिये दिलचस्पी दिखायी है’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

सरकारी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पीएफसी और आरईसी को इस पैकेज के तहत प्रस्ताव मिलने के 45 दिन के भीतर ऋण मंजूर करने और 60 दिन के भीतर नकदी वितरित करने के लिये कहा गया है।

ढिल्लों के पास बिजली क्षेत्र में विभिन्न भूमिका में काम करने का 36 साल का अनुभव है। इसमें से 27 साल पीएफसी में, छह साल सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी में और तीन साल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में काम करने का अनुभव शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान